मुजफ्फर नगर, नवम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: शाहपुर क्षेत्र के तावली गांव के जंगल में गोवंश कटान की तैयारी कर रहे बदमाशों की मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, तीन तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण, दो बाइक और एक क्रेटा कार बरामद की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात थाना शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि तावली गांव से लच्छेड़ा रोड स्थित जंगल में कुछ लोग गोवंश के साथ मौजूद हैं और गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। प...