Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर लगा लंबा जाम, फंसे रहे राहगीर
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थाना क्षेत्र की गंगा बैराज पुलिस चौकी से बिजनौर की ओर एक ट्रक सड़क के बीचों बीच खराब हो गया, जिससे रात्रि में मेरठ-पौडी राजमार्ग पर दोनों ओर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। गुरुवार देर रात्रि से लेकर सुबह तक जाम की स्थिति बनी रही। रामराज क्षेत्र की गंगा बैराज पुलिस चौकी से बिजनौर की ओर एक ट्रक-टैंकर सड़क के बीचोबीच मेरठ-पौडी राजमार्ग पर खराब हो गया। इससे रात्रि में करीब 11 बजे से थोड़ी ही देर में बिजनौर की ओर व मीरापुर की दोनो ओर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। हालांकि कुछ लोगों के जल्दी निकलने के चक्कर में दोनों ओर से आमने-सामने से आये वाहन बुरी तरह फंस गए ओर मौक़े पर भयंकर जाम लग गया। रात्रि से लेकर शुक्रवार की सुबह तक लगे जाम में फंसकर यात्री हलकान हो गए तथा छोटे छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.