मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, यूनिट बुढ़ाना में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर बॉयलर पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख चंद्रवीर सिंह एवं अभियांत्रिकी प्रमुख हरिपाल सिंह सहित सभी विभागाध्यक्षों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। सभी ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना कर भगवान से आगामी पेराई सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन, सुरक्षित कार्य वातावरण, कर्मचारियों के कल्याण तथा संस्थान की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। बॉयलर पूजन के माध्यम से आगामी पेराई सत्र के निर्विघ्न एवं सफल संचालन के लिए मंगलकामना की गई। पूजन कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: महत्वपूर्ण.. ग...