मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राणा और सपा नेता साजिद हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने कादिर राणा को मेरठ रोड स्थित उनके आवास पर ही रोक दिया। इस दौरान उनके आवास पर पुलिस का पहरा रहा। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद कादिर राणा और सपा नेता साजिद हसन को दिल्ली जाना था, जहां उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था। उनके दिल्ली रवाना होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को उनके आवास पर रोक दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दिल्ली जा रहे सपा नेता हाउस अरेस्ट कादिर राणा के मेरठ रोड स्थित आवास पर पुलिसकर्मी...