Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : ग्रामीण बैंक में घोटाले के विरोध में भाकियू टिकैत का धरना, कामकाज ठप
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाताधारकों के साथ करोड़ों रुपये की हेराफेरी के विरोध में सोमवार को भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बैंक शाखा के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बैंक स्टाफ को बाहर कराकर कामकाज भी बंद करा दिया। उन्होंने पीड़ित खाताधारकों की रकम वापस दिलाने की मांग उठाई। बैंक की बुढ़ाना शाखा में घोटाले को लेकर पूर्व प्रबंधक रूपक राणा सहित चार बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। मामले की जांच के लिए बैंक अधिकारियों ने कमेटी गठित की है। बैंक अधिकारी खाताधारकों को उनकी जमा पूंजी सुरक्षित होने का भरोसा दिला रहे हैं, लेकिन ग्राहक इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। खातों में जमा रकम को लेकर ग्राहकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। भाकियू कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.