मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: सहावली गांव में जानलेवा हमले के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर वारंट रिकॉल कराया। अब मामले में अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने बीएसए के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए सीओ सिद्धार्थ मिश्रा को उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया था। नई मंडी क्षेत्र के गांव सहावली में दो साल पहले हत्या और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। हत्या के मामले की पत्रावली जिला जज की अदालत में स्थानांतरित हो चुकी है, जबकि जानलेवा हमले के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 में चल ...