मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarnagar News: मेरठ खंड शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे जिले के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। शुरुआती घंटों में मतदाताओं की संख्या कम रही। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने विभिन्न तहसील क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया और अन्य इंतजामों की जानकारी ली। कई स्थानों पर उन्होंने मतदाताओं से बातचीत भी की। अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक...