Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश शुरू
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। गुरुवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। शिव चौक से लेकर विभिन्न कॉलोनियों तक सड़कों पर पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। बाजारों में दुकानों के शटर नहीं खुले और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से हो रही बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी परीक्षा ले ली। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ने की फसल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.