Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में दवाई लेने आए गांव सोरम निवासी वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव सोरम निवासी 70 वर्षीय जयप्रकाश सोमवार को दवाई लेने के लिए शाहपुर कस्बे में आए थे। बताया गया कि जब वह पैदल मुजफ्फरनगर रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। मामले में शाहपुर थाने के उपनिरीक्षक अमित शर्मा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.