Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री ने अर्बन पीएचसी प्रभारी को भेजा सम्मान पत्र
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए बुढ़ाना अर्बन पीएचसी प्रभारी डॉ. सोनू कश्यप को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सम्मान पत्र भेजकर सम्मानित किया। मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने यह सम्मान पत्र उन्हें सौंपकर उत्साहवर्धन किया।मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में चिकित्सकों को समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कोविड काल में उनकी निस्वार्थ सेवा और नागरिकों के जीवन की रक्षा में निभाई गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने डॉ. कश्यप से दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, जन-जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की संवेदनशीलता से सेवा जारी रखने की अपेक्षा जताई तथा स्वस्थ-समर्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनके निरंतर योगदान का विश्वास व्यक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.