Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले भीम आर्मी नेता किए नजरबंद
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन पर विरोध जताने के लिए साथियों संग निकले भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संगठन मंत्री नसीम अंसारी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। परसौली पुलिस चौकी पर पुलिस ने उन्हें करीब छह घंटे तक नजरबंद रखा। अचानक हुई कार्रवाई से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। नसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए नजरबंद किया। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार में हस्तक्षेप बताया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.