मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। लगातार पिछले दो दिन हुई बारिश के बाद मीरापुर-जड़वड़ मार्ग जलमग्न हो गया है। कई स्थानों पर लिंक मार्ग पर 3 से 4 फुट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दुपहिया व चौपहिया वाहन इनमें फंस रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं, राहगीरों व अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई जगहों पर दोपहिया वाहनों तक का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में इस मार्ग की यही स्थिति बन जाती है। किन्तु इस बार हालात ज्यादा बदतर है।इसके बावजूद यहां जल निकासी और सड़क मरम्मत के स्थायी इंतजाम नहीं आज तक नहीं किए। यह भी पढ़ें- Meerut News: तीन दिन की बारिश में उधड़ी हाईवे की सूरत, हंगामा किया ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की ...