मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 अभियान के तहत यातायात पुलिस की विशेष कार्यवाही में स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। प्रदेश में स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनश्चिति करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 अभियान की शुरुआत की गई।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा देहरादून पब्लिक स्कूल एवं दा एस.डी. पब्लिक स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के आवागमन हेतु संचालित स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के आवश्यक प्रपत्र, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है...