Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति: छात्रा अविका बनीं एक दिन की उपायुक्त उद्योग
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में एक विशेष पहल की गई। इसके तहत होली ऐंजल्स कॉवेंट स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी अविका त्यागी को एक दिन के लिए उपायुक्त उद्योग का दायित्व सौंपा गया।एक दिन की उपायुक्त उद्योग के रूप में अविका त्यागी ने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं, उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभांवितों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को समझा। मिशन शक्ति की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.