मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: भोपा गांव सीकरी शरीफ में स्थित बाबा अब्दुल लतीफ साबरी नईमी के 57 वे उर्स का आगाज़ मिलाद शरीफ के साथ हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र व दूर दराज से आये अकीदतमंद भारी संख्या में शिरकत कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है।कार्यक्रम के सम्बंध में सज्जादा नशीन बाबा हबीबुररहमान लतीफी, सज्जादा नशीन बाबा शफाअत हसनैन लतीफी, मौलाना उमर अब्बास लतीफ सज्जादा नशीन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति आयोजित उर्स शरीफ में जनपद सहित बिजनोर, मुरादाबाद,बरेली,कलियर शरीफ, मेरठ, हरियाणा, दिल्ली आदि से बड़ी संख्या में अकीदतमन्द शिरकत करेंगे। जिसके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।आगामी यह भी पढ़ें- Hamirpur News: चादरपोशी में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, जगह-जगह लंगर 22 अक्तूबर की रात कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।...