Muzaffarnagar News: मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया
मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- Muzaffarnagar News: छपार। पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया और उन्हें सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के गांव खुड्डा में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर खनन करते खनन करते चार-ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया, जो मिट्टी से भरे हुए है। जबकि चालक वहां से फरार हो गए। पुलिस उन्हें थाने ले आई और एमवी एक्ट के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.