Muzaffarnagar News: मारपीट व फायरिंग की घटना में एक आरोपी भेजा जेल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीताबपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी कार्तिक का आरोप है कि बिजनौर निवासी मोहित से पुराना विवाद चला आ रहा था। रविवार को मोहित अपने साथी सुमित, नीरज, शिशान्त और अन्य के साथ गांव पहुंचा और कार्तिक व उसके चचेरे भाई शिवम के साथ मारपीट की। इस दौरान शिशान्त और मोहित ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी शिशान्त को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, मचा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.