Muzaffarnagar News: मारपीट में युवक घायल, चार नामजद
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कस्बे के मार्केट में सामान लेने गए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा नदी मंदिर रोड निवासी आकाश सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई उदित सैनी आकृति मोबाइल के नाम से दुकान चलाता है। तीन सितंबर की रात करीब दस बजे वह भारत सिनेमा मार्केट स्थित अंकित की कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां अंकित ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर अंकित, राकेश पाल, कल्लू, विकास और दो-तीन अज्ञात लोगों ने उदित को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट उसके सिर, छाती और कान समेत कई जगह गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.