मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: दो पक्षों में हो रही मारपीट के दौरान बीच में आई महिला को धक्का देने पर गिरने पर उसका हाथ टूट गया। पीड़ित में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव का कासमपुर खोला के मनीष कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे घर के सामने रहने वाले ¹युवक जो मुझे रंजिश रखता है और आए दिन गाली गलौज करता रहता है। आरोपी ने आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस बीच उसकी बुआ बीच-बचाव कराने आई तो उसके साथ मारपीट करते हुए धक्का दे दिया, जिसमें वह गिर गई और उसके हाथ की हड्डी टूट गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: महिला ने लगाया मारपीट करने का आरोप घायल को जानसठ सीएचसी लाया गया जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया है पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...