मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ी निवासी जमील पुत्र मकसूद ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने बलीपुरा निवासी फारुख से एक 200 गज का प्लाट खरीदा था, जिसके लिए उसने फारुख को दो लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये का चेक दिया था। किंतु आरोप है कि रकम लेने के बाद फारुख बैनामा नहीं कर रहा है। शनिवार को वह फारुख के पास बलीपुरा पहुंचा और बैनामा कराने को कहा तो आरोप है फारुख व उसके पुत्र ने बैनामा करने से इनकार करते हुए उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...