Muzaffarnagar News: मामूली कहासुनी के बाद मारपीट
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: रामराज। गाँव देवल में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षो को समझा-बुझाकर शान्त किया। रामराज क्षेत्र के गाँव देवल में शुक्रवार की देर शाम गंगा बैराज पर गणपति विसर्जन कर गाँव मे वापस आये एक पक्ष के सुंदर, शिवम व कुलदीप तथा दूसरे पक्ष के दीपक, बन्टी व गुडडू में मामूली कहासुनी के बाद गाली-गलौज व मारपीट हो गई। इस दौरान मामला बढ़ते देख किसी ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दे दी। जिससे मौके पर पहुँची डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षो को समझा-बुझाकर मामले को शान्त किया। समाचार लिखे जाने तक मामले की कोई लिखा-पढ़ी नही हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.