Muzaffarnagar News: मानसिक रूप से बीमार युवती नहर में कूदी,लोगो ने बचाया
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही एक युवती अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए सम्भालेहड़ा नहर में कूद गई। युवती को नहर में कूदती देख आसपास के लोगों ने आनन फानन में साहस का परिचय देते हुए नहर में कूदकर युवती को बचा लिया।इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कस्बें के मुन्तजिर कालोनी निवासी सब्जी आढ़ती इन्द्रपाल की पुत्री नीलम (20वर्ष) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।जिसका उपचार चल रहा है। इसलिए परिजन उसे घर के अन्दर ही रखते है। सोमवार की दोपहर करीब 11 बजे नीलम चुपचाप घर से निकलकर सम्भालेहड़ा नहर पर पहुंचकर आत्महत्या करने के इरादे से नहर में कूद गई। इस दौरान किसी राहगीर ने उसे नहर में कूदते देखा तो शोर मचा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.