मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के क्रीड़ा स्थल पर माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न मीटर में दौड़ हुई, जिसमें बालक-बालिकाओं ने प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ कमल किशोर कंडारकर एवं डीआईओएस हरिकेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ (सीनियर वर्ग) में अनमोल बालियान व खुशी प्रथम, प्रशांत व शगुन द्वितीय, हिमांश व रूपाली तृतीय हरे। 800 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग वंश राठी व अदिति प्रथम, सुधांशु व पूजा द्वितीय, रवि व प्रीति तृतीय स्थान पर...