Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी देवी के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव कुरालसी में माता चिंतपूर्णि शाकुंभरी देवी के मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया। मेले में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही। अश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को प्रत्येक वर्ष कुरालसी गांव की माता चिंतपूर्णि शाकुंभरी देवी के मंदिर में महिला एवं पुरुष श्रद्घालु पूजा-अर्चना करते है। शाकुंभरी देवी के मंदिर में दूरदराज से आने वाले भक्त पूजा-अर्चना कर छत्र, नारियल, चुनरी व माता का श्रंगार चढ़ाकर मनोकामना करते है। माता के दरबार में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर ठाकुर राकेश, राजसिंह, मनबीर, सोनू, कुलदीप, रामसिंह, पवन, अमित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.