Muzaffarnagar News: मांडी गांव पर पुरातत्व विभाग की फिर से नजर, प्राचीन सभ्यता के राज खुलने की उम्मीद
मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर तितावी क्षेत्र का मांडी गांव एक बार फिर प्राचीन इतिहास को लेकर चर्चाओं में है। करीब 26 साल पुराने चर्चित मांडी सोना प्रकरण के बाद अब गांव में मिले प्राचीन अवशेषों और पुरातात्विक महत्व के स्थलों को लेकर जांच-पड़ताल तेज हुई है। उप्र के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने बुधवार को मांडी पहुंचकर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां वर्ष 2000 में खेत की खुदाई के दौरान कथित तौर पर सोना और मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले थे।
पुरातात्विक मायने मांडी गांव का पुरातात्विक महत्व पहले भी सामने आ चुका है। उपलब्ध शोध सामग्री में यहां मिले मिट्टी के बर्तनों और स्वर्ण आभूषणों के अवशेषों को हड़प्पा सभ्यता से जोड़कर देखा गया है। पुरातत्व विभाग की ओर से पूर्व में इन अवशेषों का परीक्षण किए जाने का भी उल्लेख मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.