Muzaffarnagar News: महिला से मारपीट पर चार पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हुसैनपुर में 29 सितम्बर को घर में घुसकर महिला और युवती के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी विनोद पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसके भाई के परिवार की महिला कविता कथित तौर पर उसकी पत्नी रेखा व पुत्री शशि को गालियां दे रही थी। आरोप है कि विरोध करने पर कविता, आदेश, कल्लू और निर्देश लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और आरोपियों ने उसकी पत्नी रेखा और पुत्री शशि के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों के सिर व शरीर पर चोटें आईं। घटना के बाद उपचार कराने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। हालत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.