मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: रामराज थाना रामराज क्षेत्र के महमूदपुर मूंगर के जंगल से चारा लेकर आ रही महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला की गर्दन पर दरांती रखकर करीब एक तोले का सोने का पैंडल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के दोनों हाथों पर दरांती से वार कर घायल कर दिया।

घटना का विवरण रामराज थानाक्षेत्र के गांव देवल निवासी रेशमा पत्नी आलम दोपहर के समय अपनी बहन बिलकिश और 10 वर्षीय भतीजे शादाब के साथ घोड़ा-बुग्गी में सवार होकर महमूदपुर के जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और आतंकित करते हुये रेशमा के गले में पहना हुआ सोने का करीब एक तोले का पैंडल लूटने लगे तो महिला के द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने बचाव के लिए आ ...