Muzaffarnagar News: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। महिला के साथ छेड़छाड़ और उसे खेत में खींचने का प्रयास करने वाले आरोपी को चरथावल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आरोप था कि सलमान निवासी खालापार ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर खेत में खींचने की कोशिश की। बुधवार दोपहर उपनिरीक्षक अंशार उल हक हाशमी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दधेडू बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान के खिलाफ पूर्व में भी बलवा और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चालान कर उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.