Muzaffarnagar News: महिला को धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। शफीपुर पट्टी में तीन महिलाओं के खिलाफ एक महिला को परेशान करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बुढ़ाना की शफीपुर पट्टी निवासी फरमाना पत्नी जीशान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह जीशान के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी। आरोप है कि अब वह ससुराल में अकेली रहती है। मोहल्ले का सादिक उसके घरेलू कामकाज में मदद कर देता है। इसी बात को लेकर शहनाज, नूरजहां और शमीम उससे रंजिश रखती हैं। तीनों आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करती हैं और घर छोड़ने का दबाव बनाती हैं। पीड़िता का आरोप है कि महिलाएं उसे जान से मारने की धमकी भी देती हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.