मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम भदौली निवासी सोनू पुत्र तेजपाल ने थाना पुरकाजी में तहरीर देकर बताया की सोमवार की रात्रि 10:30 बजे उसकी माता पशुओं वाले बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। उसी समय अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और उसने मच्छरदानी काटकर उसकी माता सुरेशों के कान से सोने के कुंडल झटक लिए। मेरी माता द्वारा शोर मचाने पर गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए तथा चोर की तलाश की जो नहीं मिल पाया। थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी डॉ. मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही हैं चोर की तलाश की जा रही है जल्दी ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: महिला का कान जख्मी कर कुंडल खींच कर ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...