मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक हिन्दू महिला ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव के ही मुस्लिम समुदाय के युवक शादाब पुत्र सईदु ने करीब दो माह पूर्व रात्रि में महिला और उसके पति द्वारा बनाए जा रहे शारीरिक संबंध की चोरी से वीडियो बना ली थी। तथा उक्त वीडियो को वायरल करने के नाम पर महिला पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को भुम्मा चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया ने आरोपी युवक शादाब को चुड़ियाला गांव के समीप स्थित आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...