मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/खतौली, खतौली क्षेत्र में रतनपुरी के रियावली गाँव में पिछले दिनों संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत के बाद दफनाए गए शव को रविवार को पुलिस की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों पर हत्या के बाद शव को दफनाने की सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस की कार्रवाई रविवार को रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ रियावली गाँव पहुंचे। कब्रिस्तान पहुँचकर पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदकर महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान गाँव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बताया कि गाँव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी फारुख ने अपनी बेटी फरीन का निकाह 11 मार्च 2023 को रियावली गाँव निवासी शाहिद के साथ किया था।...