मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: गांव तुल्हेड़ी निवासी आसमीन पत्नी दिलशाद ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार को उसके बच्चों के साथ पड़ौसी आसू के बच्चे खेल रहे थे। उसके द्वारा बच्चों को डांटने पर आसू, इब्राहीम पुत्रगण मुल्ला नाई, भूरा पुत्र बबलू, सावेज पुत्र आसू ने उसके और बेटे के साथ मारपीट कर दी। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो ये लोग फरार हो गए। पीड़िता ने एसडीएम रश्मि लांबा से कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...