मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल के कथित आपत्तिजनक रवैये के विरोध में अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महावीर चौक पर प्रदर्शन किया। युवा जिलाध्यक्ष हंसराज जावला एड. के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।

प्रदर्शन का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी अथवा असम्मानजनक रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा जिला अध्यक्ष हंसराज जावला एडवोकेट ने कहा कि जाट समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान के प्रति पूरी तरह सजग है। समाज के हितों से जुड़े मामलों में सभी लोग एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंग...