मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: टाउन हॉल मेन रोड स्थित महाराजा अग्रसेन स्मारक के बाहर संयुक्त वैश्य मोर्चा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर मंगल आरती व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर संदीप दास खत्री, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयर्ग्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और सत्यप्रकाश रेशु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और मंगल आरती कर भंडारे का उद्घाटन किया। उद्घाटन का मुख्य आकर्षण कैंची का प्रयोग न कर ताला खोलकर सबको साथ जोड़ने का संदेश देना रहा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: महाराजा अग्रसेन को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की मुंबई की मशहूर गा...