मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम वित्त एंव राजस्व अनिरूद्ध प्रताप ने आगामी दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की है। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर प्रकाश डाला गया है। बैठक में 2 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर के अवसर पर सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प...