मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग से निकाली गई में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने फीता काटकर शोभायात्रा शुभारंभ करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्षाएं समाज को सदैव सत्य, धर्म और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, संजीव कश्यप, बिन्नू राठी, संजीव पाल, सोनू पाल, विशु सहरावत और अंकुर ठाकरान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hathras ...