Muzaffarnagar News: महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चले : प्रमोद
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर कस्बे मे पहुँचे पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने रविदास मंदिर मे साफ सफाई कर हवन,पूजा अर्चना में भाग लिया और प्रसाद वितरित किया। दक्षिणी चमारन एवं नूरनगरियान मोहल्ले में स्थित रविदास मंदिर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने मंदिरों की साफ सफाई कर हवन एवं पूजा अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसाद वितरित किया और लोगो से आह्वान किया कि वह रामायण रचियता महर्षि वाल्मीकि के बताए सत्य, धर्म, मर्यादा, करुणा और सदाचार के रास्ते पर चले। उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। इस दौरान नरेश चंचल, सेवाराम, पप्पन मजदूर, मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: आज भी प्रासंगिक हैं महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्षाएं : प्रेमचंद अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.