मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के संभावित आगमन के मद्देनजर सोमवार को अधिकारियों ने चीनी मिल फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्र के किसान लंबे समय से मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग करते आ रहे हैं। सरकार की ओर से विस्तारीकरण के लिए बजट जारी किए जाने के बाद अब शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने चीनी मिल फार्म का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान...