Muzaffarnagar News: महत्वपूर्ण.. मोरना चीनी मिल में सीएम के आगमन की चर्चा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के संभावित आगमन के मद्देनजर सोमवार को अधिकारियों ने चीनी मिल फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्र के किसान लंबे समय से मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग करते आ रहे हैं। सरकार की ओर से विस्तारीकरण के लिए बजट जारी किए जाने के बाद अब शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने चीनी मिल फार्म का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.