Muzaffarnagar News: महत्वपूर्ण.. मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटे मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटे
मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में मंदिर से लौट रहे महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में चार टीमों को लगाया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।गुरुवार को मोहल्ला शांतिनगर निवासी अनु धीमान सुबह मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से लौटते हुए बाइक लेकर खड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने आए एक बदमाश हेलमेट लगाकर बाइक को स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि सिर पर कपड़ा बांधे दूसरे बदमाश ने महिला का पीछा करते हुए अचानक महिला के कान से कुंडल खींच लिए। कुंडल लूटने के बाद बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.