मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड,मंसूरपुर शुगर मिल में सोमवार को प्रातः विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-पूजन कर आगामी गन्ना पेराई सत्र के सफल संचालन और बॉयलर के सुचारू रूप से चलने की कामना की गई। कार्यक्रम में पंडित अखिलेश तिवारी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान के रूप में मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार एवं महाप्रबंधक इंजीनियरिंग रविकांत मिश्रा उपस्थित रहे। हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और मिल के सफल संचालन की कामना की गई।इस अवसर पर मिल के बॉयलर स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।इनमें यह भी पढ़ें- Bareily News: पेराई से पहले हुआ बॉयलर का पूजन अमित कुमार सिन्हा,योगेंद्र सिंह,विश्ववान...