मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: जानसठ कवाल गांव के मजरा मलिकपुरा में ममेरे और फुफेरे भाइयों सचिन व गौरव के स्मारक पर शुक्रवार को उनकी 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सचिन और गौरव की शहादत को यह क्षेत्र और समाज कभी नहीं भूल सकता।मलिकपुरा में शुक्रवार की सुबह मृतक सचिन व गौरव के स्मारक पर देवपाल शास्त्री के द्वारा हवन-यज्ञ कराया। इसमें उपस्थित सभी राजनेताओं, गणमान्य नागरिकों और पीड़ित परिवारों ने आहुति देकर पुण्यात्माओं की शांति की प्रार्थना की। राज्यमंत्री व अन्य नेताओं ने सचिन व गौरव के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्र...