मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के तीमारदार व मरीज के बीच कहासुनी होने पर मारपीट हो गयी। लीवर की परेशानी से एडमिट मरीज को नाक पर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू में रमेशपाल निवासी बिलासपुर थाना नई मंडी लीवर की परेशानी की वजह से एडमिट था। वहीं मौहल्ला गौशाला निवासी संजय की मां कमला देवी सांस की बीमारी से पीडित होने के कारण आईसीयू में भर्ती थी। किसी बात को लेकर सोमवार की तड़के 3.30 बजे संजय व अस्पताल में भर्ती मरीज रमेश के बीच कहासुनी हो गयी। कहासुनी होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमे आईसीयू में भर्ती मरीज रमेश को नाक पर चोट लग गयी और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे तत्क...