Muzaffarnagar News: मनीष प्रधान पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: छपार। भाकियू ने संगठन में बदलाव करते हुए मनीष प्रधान को पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति से समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान को हटाकर सिमर्थी के प्रधान मनीष चौधरी को नियुक्त किया है, जबकि मोनू को जिला महासचिव नियुक्त किया है। मनीष की नियुक्ति से समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके आवास पर दिनभर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। और ब्लाक के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे यह भी पढ़ें- Dumka News: मसलिया में माणिक कुमार चंद्र ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी पद में दिया योगदान
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.