मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: जानसठ मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं को मताधिकार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों ने बूथ लेवल अधिकारियों से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरे। इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Hapur News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को बूथों पर उमड़ी भीड़पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का अभियान एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम किसी कारणवश अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है। खासकर पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं को सूची से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, ...