मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: चरथावल क्षेत्र के बिरालसी गांव में गुरुवार की देर रात मकान बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान 70 वर्षीय कुबाड़ी उर्फ कवरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।​जानकारी ​के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे मकान के बंटवारे को लेकर छोटा भाई अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें वृद्ध कवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों...