मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। भारी बारिश से पुरकाजी देहात के श्यामपुर में सुबह 8 बजे मकान गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। ग्राम लखनौती के पुरकाजी देहात श्यामपुरा में सुबह 8 बजे जावेद पुत्र जुल्फिकार के मकान की छत गिर गया जिसमें मकान में बैठे जावेद व उसका भाई जुनैद घायल हो गए। भारी बारिश के कारण मकान के चारों ओर पानी भरा हुआ है। जिससे मकान की छत की कड़ियां टूट कर गिर पड़ी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दी गई है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: चौबीस घंटे में रिकार्ड 46 एमएम बारिश, कच्चे मकान गिरे यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश में कच्चे कमरे की छत गिरी, मलबे में दबा युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...