Muzaffarnagar News: मंसूरपुर मिल के पेराई सत्र शुभारंभ, किसान सम्मानित
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। धामपुर बायो आर्गेनिक लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन और केन कैरियर में गन्ना डालकर किया। पंडित अखिलेश तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया, जिसमें शुगर मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मुख्य यज्ञाधीश रहे। उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिल हमेशा किसानों की हितैषी है और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान मिल परिसर में सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसान सचिन, हरेंद्र, मनोज और माया को अंगवस्त्र, मिठाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गन्ना उत्तम वर्मा, फैक्ट्री मैनेजर विवस्वान त्रिपाठी सहित कई मिल अधिकारी एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वेव शुगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.