मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मंसूरपुर पुलिस ने गांव बेगराजपुर के जंगल में तीन लोगों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर लुटेरों से साढ़े 28 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों लुटेरों का चालान कर दिया।पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सोमवार शाम को गांव बेगराजपुर के जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने मुस्तफा निवासी बेगराजपुर, समीर व आरिफ को आतंकित कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुस्तफा ने थाने पर आकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मंसूरपुर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की। मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज व...